श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी महिला समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी महिला समिति की नई कार्यकारिणी समिति का गठन 16 जुलाई को श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत, हिवरी नगर में आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर समिति को सशक्त बनाने तथा समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर श्रीमती राधिका मुकेश मूंधड़ा, सचिव श्रीमती अंशु मनोज काबरा, निर्वतमान अध्यक्ष श्रीमती सोनल रमाकांत सारडा, उपाध्यक्ष श्रीमती भावना दीपक सोमानी, सहसचिव श्रीमती ज्योति श्याम बजाज, कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू रामकैलाश हुरकट, सहकोषाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजकुमार झंवर, सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती संगीता सतीश बियानी तथा प्रचार मंत्री श्रीमती कल्पना गिरीश मूंधड़ा को दायित्व सौंपा गया।

कार्यकारिणी सदस्यों में शशि मालू, प्रेरणा दरक, अलका बियानी, मनीषा सारडा, कृति राठी, पूजा मानधना, श्रद्धा दरक, रोशनी मूंधड़ा, सावित्री डोढिय़ा, श्रीकांता काबरा, कविता मोदानी एवं कविता मालू को शामिल किया गया। वहीं सलाहकार समिति में लता मनियार, मीना दरक एवं जयश्री बियानी को मनोनीत किया गया।

समारोह में उपस्थित समिति के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में समिति सामाजिक, सांस्कृतिक, महिला सशक्तिकरण एवं सेवा कार्यों को नई गति प्रदान करेगी। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाते हुए समाजहित के विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal