| जलगांव प्रेमनगर माहेश्वरी महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन |
|
|
जलगांव शहर के प्रेमनगर परिसर माहेश्वरी महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सौ. स्वाती अतुल लढ्ढा को मंडल का अध्यक्ष तथा सौ. मंगला सतीश आगीवाल को सचिव का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही मंडल की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्षा सौ. स्वाती लढ्ढा, सचिवा सौ. मंगला आगीवाल एवं समस्त नवगठित कार्यकारिणी को समाजजनों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर सभी ने उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं समाजहित के विभिन्न रचनात्मक कार्यों को नई गति प्रदान करेगी। |
|
| 16 July 2026 |
| पंचांग और राशिफल |