देवघर माहेश्वरी भवन के तृतीय तल का शिलान्यास, 11 कमरों व डोरमेट्री का होगा निर्माण

झारखंड बिहार प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री राजकुमार मारू के करकमलों द्वारा 9 जुलाई को देवघर माहेश्वरी भवन के तृतीय तल पर 11 कमरों एवं एक डोरमेट्री के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शिवशंकर साबू, रांची सभा के सचिव श्री नरेन्द्र लखोटिया, छोटा नागपुर आंचल के संयुक्त सचिव श्री अनिल साबू, रांची सभा के पूर्व सचिव श्री विजयशंकर साबू, प्रदेश कार्यकारी मंडल सदस्य श्री श्रीप्रकाश काबरा सहित देवघर के श्री रमेश चंद्र मूंदड़ा, श्री विजय कुमार मूंदड़ा, श्री शिव प्रसाद मूंदड़ा, श्री अशोक मूंदड़ा, श्री विनोद नेवर, श्री पंकज माहेश्वरी, श्री मनोज नेवर, श्री प्रशांत माहेश्वरी, श्री विशाल मूंदड़ा, श्रीमती इंदु अशोक मूंदड़ा, श्रीमती इंदु शिव मूंदड़ा, श्रीमती आशा नेवर, श्रीमती पूजा मूंदड़ा, श्रीमती निशा नेवर, श्रीमती सुनीता नेवर, श्रीमती हेमा मूंदड़ा, श्रीमती अनीता नेवर तथा समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

शिलान्यास समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने भवन विस्तार परियोजना को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसे भविष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार मारू ने इस जनहितकारी एवं समाजोपयोगी परियोजना के लिए सभी पदाधिकारियों, दानदाताओं एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि तृतीय तल के निर्माण से देवघर माहेश्वरी भवन की आवासीय एवं सामाजिक गतिविधियों की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और समाजजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal