| उज्ज्वल भविष्य के लिए ऊंची उड़ान जरूरी - प्रो. डॉ. राजेंद्र लढ्ढा |
|
|
महेश सत्संग मंडल, संगमनेर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों एवं समाजजनों का सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षण प्रसारक संस्था, संगमनेर के नवनिर्वाचित सचिव प्रो. डॉ. राजेंद्र लढ्ढा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पण, सकारात्मक सोच और निरंतर परिश्रम का संदेश देते हुए कहा कि सिर्फ ज्ञान अर्जित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवन में ऊंची उड़ान भरने का साहस ही उज्ज्वल भविष्य की पहचान है। समारोह की अध्यक्षता माहेश्वरी पंच ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीकांत (बालासाहेब) कासट ने की। इस अवसर पर संगमनेर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष संजय आर. मालपानी तथा महेश सत्संग मंडल के अध्यक्ष सतीश लाहोटी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। अपने प्रेरक संबोधन में प्रो. डॉ. लढ्ढा ने कहा कि जिस प्रकार एक मूर्तिकार साधारण पत्थर को तराशकर सुंदर प्रतिमा का स्वरूप देता है, उसी प्रकार उचित मार्गदर्शन, सकारात्मक वातावरण और सतत प्रयास व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि के अनुसार क्षेत्र का चयन कर पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि ऐसा करने पर सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी। समारोह में कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्लोक कासट, समृद्धि भुतड़ा, अनय चांडक, युग भंडारी, आदिती सोमाणी, स्वरूप सोमाणी, हृदया सोमाणी, देवश्री लाहोटी, श्लोक बाहेती एवं पलक मणियार तथा 12वीं में विशेष प्रावीण्य प्राप्त करने वाले आदित्य भुतड़ा, दीप पडतानी, अनुष्का चांडक, पार्थ अट्टल, हर्ष बुब एवं अवनी कासट का सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त नेटबॉल में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाली नंदिनी मूंदड़ा, भारत के 50 सफल उद्यमियों में सम्मानित इमेजिका वल्र्ड के प्रबंध निदेशक जय मालपानी, जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त करने वाली राशि बाहेती, कतर की एयरलाइन में पायलट नियुक्त स्वप्निल बाहेती, बी. फार्मा रैंकिंग में स्थान प्राप्त करने वाले राजतिलक लढ्ढा, मास्टर इन फिजियोथेरेपी की प्रीति आसावा, एमबीबीएस पीजी की डॉ. साक्षी चांडक, बी.टेक. के यश भुतड़ा, महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स के निदेशक श्रीनिवास भंडारी, अहिल्यानगर जिला माहेश्वरी सभा के कोषाध्यक्ष कुशावर्त कासट, संगठन मंत्री हरिकिशन चांडक तथा प्रशासनिक समिति सदस्य प्रकाश कलंत्री को भी उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभिक उद्बोधन महेश सत्संग मंडल के अध्यक्ष सतीश लाहोटी ने दिया। मंच संचालन एवं अतिथियों का परिचय प्रो. सचिन बाहेती ने प्रभावी ढंग से किया। समारोह को सफल बनाने में मंडल के अध्यक्ष सतीश लाहोटी, सचिव आशीष राठी, वरिष्ठ सदस्य बसंतकाका मणियार सहित महेश सत्संग मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय योगदान रहा। |