| कानपुर में माहेश्वरी समाज (दक्षिण) ने हर्षोल्लास से मनाया 5159वाँ महेश नवमी महोत्सव |
|
|
माहेश्वरी समाज कानपुर (दक्षिण) द्वारा माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस के उपलक्ष्य में 5159वाँ महेश नवमी महोत्सव 28 जून 2026 को अग्रसेन भवन, के-ब्लॉक, किदवई नगर, कानपुर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती कमलादेवी एवं श्री नन्दकिशोर तोषनीवाल तथा स्वागताध्यक्ष श्रीमती कविता एवं श्री प्रशान्त चोला ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
संस्था के अध्यक्ष श्री रवि कांकाणी एवं मंत्री श्री विनोद भूराडिय़ा ने मुख्य अतिथि सहित मंचासीन सभी विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। सांस्कृतिक संध्या में समाज की महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों की आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती रंजना भट्टर, श्रीमती सीमा कांकाणी, श्रीमती अंजू जाजू सहित अनेक महिलाओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय सुबोधजी के परिवार द्वारा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह का समापन महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम की सफलता में सुनील मल्लड़, सुशील, गौरव सारडा, घनश्याम मालपानी, रमन झंवर, सौरभ, सुशील काबरा, कपिल मूंदड़ा, प्रदीप मल्लड़, आदित्य, संतोष, सिद्धार्थ, संजय, पुलकित, विनीत, हर्षित एवं अन्य समाजबंधुओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
|