अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब, अहमदाबाद ने योग प्रशिक्षकों का किया सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब, अहमदाबाद द्वारा हाजीपुरा गार्डन में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर योग कोच मुकेश कोठारी, अदिति राकेश पटवारी, अंकिता माहेश्वरी एवं मेहुल भाई को क्लब की ओर से प्रशस्ति-पत्र (सर्टिफिकेट) एवं सम्मान प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए योग प्रशिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने सभी सम्मानित प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal