| डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का हुआ सम्मान |
|
|
|
लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा 1 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में सोरों गेट स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ. सौरभ माहेश्वरी, डॉ. नमिता वाष्र्णेय, डॉ. डी.एस. राजपूत, सीए ललित अजमेरा तथा सीए फनी राजन मूंदड़ा को पटका पहनाकर एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन लायन विनय कुमार माहेश्वरी, क्लब अध्यक्ष लायन मनोज कुमार जाखेटिया तथा चार्टर अध्यक्ष लायन राजकुमार जाखेटिया ने चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की समाज निर्माण, जनसेवा तथा राष्ट्र के आर्थिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुरहार सहित लायन ए.के. सिंह पुंढीर, अनुराग माहेश्वरी, सुनील गुप्ता, राजीव कुमार माहेश्वरी, दीपक जाखेटिया, अलका पुंढीर, दुर्गेश माहेश्वरी, अंजू जाखेटिया, अनिल जैन, दीप्ति माहेश्वरी, प्रकाश जाखेटिया एवं अन्य क्लब सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन मनोज कुमार जाखेटिया ने की, जबकि सफल संचालन लायन ए.के. सिंह पुंढीर द्वारा किया गया। अंत में सभी सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले व्यक्तियों को समय-समय पर सम्मानित करने का संकल्प दोहराया गया।
|