रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट का 40वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर संपन्न
 रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट द्वारा अपनी रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शंकरा आई हॉस्पिटल एवं जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के सहयोग से 40वें निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन परिसर में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया।
शिविर प्रभारी एवं ट्रस्टी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में कुल 93 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 38 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयन किया गया। शेष मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। चयनित मरीजों को ऑपरेशन हेतु जयपुर स्थित शंकरा आई हॉस्पिटल भेजा गया, जहां आधुनिक तकनीक से बिना टांके के सफल ऑपरेशन किए जाएंगे।
शिविर का शुभारंभ भगवान शंकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी काशीप्रसाद झंवर, महेंद्र झंवर, जय झंवर, रमेश पेड़ीवाल, ललित झंवर, विजय पेड़ीवाल, चंद्रकांत सोनी, मधुसूदन तापड़िया एवं डॉ. अर्पित शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एडवोकेट रजनीकांत सोनी एवं रामोतार चांडक ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
शिविर की सफलता में वासुदेव लढ़ा, श्यामलाल सोनी, महेश जाजू, राकेश जाजू, आदित्य तापड़िया, वैभव तापड़िया, कमलेश तापड़िया, योगेश लढ़ा, रविन्द्र लाहोटी, संजय लाहोटी, पुनीत झंवर, अनिल लाहोटी, मदन लाहोटी, सुशील लाहोटी, संतोष लाहोटी, रामकिशन चांडक, नरेश पेड़ीवाल सहित ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारियों, महिला सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में चंदा सोनी, कविता तापड़िया, सरिता चांडक, सुनीता झंवर, मंजू पेड़ीवाल, रुपाली लढ़ा, संजुलता झंवर, शिवानी झंवर, रिद्धि तापड़िया, किरण तापड़िया, जयश्री जाजू, कृष्णा जाजू, वेदिका चांडक, सीमा पेड़ीवाल, शारदा पेड़ीवाल, शांति सोनी, रुचिरा लाहोटी, नीलू झंवर सहित शंकरा आई हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम, ट्रस्ट के कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों मरीज उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान शंकरा आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम तथा माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई समर्पित एवं व्यवस्थित सेवा की सभी उपस्थितजनों ने मुक्तकंठ से सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal