माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर द्वारा अन्नदान सेवा

15 जून 2026 को पावन सोमवती अमावस्या के अवसर पर माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर के तत्वावधान में सेवा और समर्पण की भावना से प्रेरित होकर अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर.एस. पुरम, कोयंबटूर स्थित श्री शारदाम्बाल श्री अन्नपूर्णा देवी मंदिर द्वारा संचालित गुरुकुल के विद्यार्थियों के लिए 15 दिनों के उपयोग हेतु चावल, दाल एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री के तीन बड़े बैग (प्रत्येक 50 किलोग्राम) भेंट किए गए।

इस सेवा कार्य में परिषद के अध्यक्ष गिरीराज फोमरा सहित गोविंद-नीतु मण्डोवरा तथा मनोज-संगीता गग्गड़ ने सहभागिता निभाई और अन्नदान के माध्यम से समाजसेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया। माहेश्वरी युवा परिषद द्वारा किया गया यह पुनीत कार्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal