माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर के तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

बीकानेर। माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के उपलक्ष्य में स्थानीय डागा चौक स्थित महेश भवन में श्री माहेश्वरी महिला समिति, बीकानेर के तत्वावधान में डॉ. निशा दुजारी के निर्देशन तथा स्वर्गीय श्री महेंद्र दुजारी की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया।

महिला समिति की संरक्षिका किरण झंवर एवं सरला लोहिया ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्घाटन प्रमुख नाड़ी वैद्य सोहनलाल राठी ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित समाज बंधुओं के साथ स्वर्गीय महेंद्र जी दुजारी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर समाज प्रमुख मूलचंद राठी, श्रीराम सिंगी एवं याज्ञवल्क्य दम्माणी ने डॉ. सोहनलाल राठी का माल्यार्पण एवं उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया।

शिविर संचालिका डॉ. निशा दुजारी ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर के प्रथम दिन वैकल्पिक चिकित्सा विषय पर जानकारी दी गई। वहीं 19 जून, शुक्रवार को 'ऋतु अनुसार परिवर्तनÓ विषय पर चर्चा तथा 20 जून, शनिवार को मेडिटेशन एवं योग पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। शिविर में आने वाले रोगियों को उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान एवं उपचार संबंधी उपयोगी जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शिविर प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें समाज का कोई भी सदस्य भाग लेकर स्वास्थ्य परामर्श एवं रोगों के निदान का लाभ प्राप्त कर सकता है। प्रथम दिवस पंजीकरण का कार्य निशा झंवर एवं सीमा चांडक द्वारा संपन्न कराया गया।

महिला समिति अध्यक्ष श्रीया देवी राठी ने बताया कि उद्घाटन समारोह में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मूलचंद राठी, याज्ञवल्क्य दम्माणी, सत्यनारायण राठी, श्रीराम सिंगी, पवन कुमार राठी, शशि मोहता, राजेश बिनानी, गिरिराज चांडक एवं मोहनलाल चांडक शामिल थे।

महिला समिति की ओर से किरण झंवर, सरला लोहिया, अंजू लोहिया, लता दम्माणी, विभा बिहाणी, सीमा चांडक, अनुभा बागड़ी, मंजू दम्माणी, कंचन राठी, रेनू झंवर, सरोज राठी, निशा झंवर, श्रीया राठी एवं अंजली झंवर सहित अनेक सदस्याओं ने अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार राठी ने किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal