महेश नवमी एवं पुरुषोत्तम मास पर माहेश्वरी क्लब वाराणसी ने किया सेवा कार्य

महेश नवमी के पावन उपलक्ष्य एवं पुरुषोत्तम मास के अवसर पर नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना को साकार करते हुए माहेश्वरी क्लब वाराणसी द्वारा 15 जून 2026 को मैदागिन चौराहा पर सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से राहगीरों को शीतल शरबत, मालपुआ, बूंदी, गुड़ तथा बिस्किट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन ऋषि पटवारी के निर्देशन तथा गोविंद बगड़ी एवं प्रतीक लड्डा के संयोजन में संपन्न हुआ। इस सेवा कार्य में पूर्व अध्यक्ष मनीष दुजारी, राकेश दरक, प्रतीक मूंदड़ा, सचिन बिसानी, ऋतुराज मूंदड़ा, अभिनव सोमानी, नीलेश चांडक, शुभम साबू एवं आकाश करवा सहित अनेक सदस्यों और सहयोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर क्लब के अध्यक्ष बालकिशन असावा एवं मंत्री पीयूष लखानी ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सेवा कार्यों में निरंतर सहभागिता का आह्वान किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal