| लगातार दूसरे वर्ष EuroSTAR का 'Best Tutorial Award’ जीतकर राहुल परवाल जयपुर ने रचा इतिहास |
|
|
माहेश्वरी समाज एवं परवाल परिवार के लिए अत्यंत गौरव का क्षण तब आया जब राहुल परवाल पुत्र जयकृष्ण परवाल जयपुर को 17 जून 2026 को नॉर्वे के ओस्लो में आयोजित प्रतिष्ठित EuroSTAR Conference 2026 में लगातार दूसरे वर्ष "Best Tutorial Award" से सम्मानित किया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, EuroSTAR के लगभग 35 वर्षों के इतिहास में पहली बार किसी स्पीकर ने यह सम्मान लगातार दूसरी बार अपने नाम किया है। EuroSTAR Conference की ओर से जारी बधाई संदेश में राहुल परवाल के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा गया कि उनके ट्यूटोरियल ने प्रतिभागियों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। उनकी गहन विशेषज्ञता, व्यावहारिक दृष्टिकोण और प्रभावशाली प्रस्तुति शैली के कारण उनका सत्र सम्मेलन के सबसे चर्चित सत्रों में शामिल रहा। लगातार दो वर्षों तक यह सम्मान प्राप्त करना उनकी गुणवत्ता, ज्ञान और योगदान का प्रमाण है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राहुल के दादा राधेश्याम परवाल जयपुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, हमें राहुल पर गर्व है। उसने न केवल परवाल परिवार बल्कि पूरे माहेश्वरी समाज का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। राहुल की इस उपलब्धि पर माहेश् वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
|