| जिला माहेश्वरी सभा कासगंज-एटा के नए पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न |
|
|
|
जिला माहेश्वरी सभा कासगंज एवं एटा के सत्र 2026-29 के चुनाव बुधवार, 17 जून 2026 को मारवाड़ी धर्मशाला, सोरों गेट पर सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी विनयराज माहेश्वरी (कासगंज), सह चुनाव अधिकारी रघुवंश राठी (प्रदेश माहेश्वरी सभा, अलीगढ़) तथा पर्यवेक्षक मुकेश चन्द्र एवं महेश चन्द्र (सहसवान) की देखरेख में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया एवं जिला मंत्री घनश्याम मूना द्वारा सदन की कार्यवाही प्रारंभ करने की घोषणा के साथ हुआ। इस अवसर पर राजकुमार जाखेटिया ने अपने कार्यकाल (2023-26) के दौरान आयोजित परिचय सम्मेलन, मिशन आईएएस, मेडिकल कैंप, योग दिवस, कारगिल शहीद श्रद्धांजलि एवं विजय दिवस सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में सहयोग देने वाली जिला टीम, समाज के सदस्यों, मारवाड़ी समाज तथा डीडू माहेश्वरी समाज के पूर्व अध्यक्ष अरविंद काबरा, सुनील दरक एवं राजीव काबरा सहित सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए नई टीम को भी इसी प्रकार सहयोग मिलने की आशा जताई। भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। चुनाव अधिकारी ने सर्वसम्मति से निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए सुरेश मूना को जिला अध्यक्ष, अनिल माहेश्वरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक जाखेटिया एवं किशन कुमार शकची को उपाध्यक्ष, अरविंद काबरा को जिला मंत्री, मनोज कुमार भूतड़ा को कोषाध्यक्ष, राजीव काबरा, योगेश कुमार जाखेटिया एवं संजय चांडक को संयुक्त मंत्री, शेष चन्द्र काबरा को संगठन मंत्री तथा गोपाल झंंवर को प्रचार मंत्री घोषित किया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा सदन में उपस्थित समाजजनों ने तालियों की गडग़ड़ाहट एवं पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में डीडू माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष सुनील काबरा, मंत्री नितिन माहेश्वरी, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष हीरेन्द्र माहेश्वरी, मंत्री गोपाल मूना सहित विनीत जाजू, अनिल कालाणी, महेन्द्र चांडक, संजय कुमार गगन, विनय कुमार माहेश्वरी, अनुराग माहेश्वरी, मनोज जाखेटिया, विपिन माहेश्वरी, गौरव मोहता, अशोक नाहर, कमल माहेश्वरी, शरद मालपाणी, आशीष काबरा, बांके बिहारी माहेश्वरी, राकेश माहेश्वरी, निखिल माहेश्वरी, गगन मूंदड़ा सहित कुल 51 सदस्यों ने सहभागिता निभाई।
|