जिला माहेश्वरी सभा अलीगढ़ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, रामकुमार सादानी बने अध्यक्ष

जिला माहेश्वरी सभा अलीगढ़ की चुनावी बैठक सासनी गेट स्थित होटल गोल्ड इन लीफ, आगरा रोड पर संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के सह चुनाव अधिकारी रघुवंश राठी तथा प्रदेश पर्यवेक्षक राजकुमार जाखेटिया एवं अरविंद काबरा के निर्देशन में आयोजित की गई। चुनाव अधिकारी प्रमोद माहेश्वरी एवं सहायक चुनाव अधिकारी विजय पच्चीसिया की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

बैठक का शुभारंभ भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के उपसभापति विनीत केला तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने महेश वंदना की।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिला माहेश्वरी सभा के सभी पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचित पदाधिकारियों में रामकुमार सादानी अध्यक्ष, विकास माहेश्वरी (मंगलम) मंत्री, योगेश माहेश्वरी कोषाध्यक्ष, प्रदीप माहेश्वरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभय माहेश्वरी (एडवोकेट) एवं मनीष चांडक उपाध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण माहेश्वरी संगठन मंत्री, विवेक माहेश्वरी प्रचार मंत्री तथा पंकज माहेश्वरी (छर्रा) एवं अमित माहेश्वरी (इलेक्ट्रिक वाले) संयुक्त मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अंकित माहेश्वरी गोदानी, अनुज माहेश्वरी, अंकुश माहेश्वरी, प्रशांत माहेश्वरी, संजीव माहेश्वरी तथा मुकेश माहेश्वरी को निर्विरोध चुना गया।

इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के उपाध्यक्ष विनीत केला, प्रदेश अध्यक्ष राकेश मोहता, शेष काबरा, अनिल माहेश्वरी, घनश्याम जी, पंकज माहेश्वरी, अनुज लाहोटी एवं अमित माहेश्वरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

जिला माहेश्वरी सभा के निवर्तमान अध्यक्ष संजीव गोदानी ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। वहीं जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष नितिन माहेश्वरी (साइंटिफिक) तथा गौरांग गोदानी ने भी नई कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

बैठक में पवन सादानी, सुधीर जी, नीतीश जी, अमित माहेश्वरी, प्रवीण लदड़, नवनीत माहेश्वरी सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal