राजनांदगांव जिला माहेश्वरी समाज के नए जिलाध्यक्ष बने संजोग टावरी

राजनांदगांव जिला माहेश्वरी समाज के जिलाध्यक्ष पद के लिए आयोजित चुनाव प्रक्रिया में बालोद निवासी श्री संजोग टावरी निर्विरोध रूप से जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके नाम का प्रस्ताव श्री गोविंद मलानी (राजनांदगांव) ने रखा, जबकि श्री पवन डागा (राजनांदगांव) ने प्रस्ताव का समर्थन किया। उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव जिला माहेश्वरी समाज के अंतर्गत राजनांदगांव, डोंगरगढ़, बालोद तथा डोंगरगांव क्षेत्र शामिल हैं।

चुनाव प्रक्रिया में श्री सूर्यकांत चितलांगिया एवं श्री ब्रजकिशोर सुरजन (राजनांदगांव) ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई, जबकि श्री राजकुमार केला (दुर्ग) पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राजनांदगांव के पूर्व अध्यक्ष श्री पवन डागा, वर्तमान अध्यक्ष श्री आशिष चित्तलांगिया, सचिव श्री आनंद लोहिया, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री गोविंद मलानी, पूर्व जिला सचिव श्री गगन लड्डा, डोंगरगढ़ के अध्यक्ष श्री सुनील तापडिय़ा, सचिव श्री मनीष दरगढ़, बालोद माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्री स्वरूप राठी, श्री नरेंद्र लोहिया, श्री रवि जाजू, श्री प्रमोद पनपालिया, श्री दानेश्वर तापडिय़ा, श्री मनीष राठी, श्री पवन गांधी, श्री रीतेश चांडक, श्री तरुण राठी, तथा डोंगरगांव से अध्यक्ष श्री जगदीश गांधी एवं सचिव श्री सुनील टावरी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

अपने स्वीकृति भाषण में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री संजोग टावरी ने समाज के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के सदस्यों के जीवनस्तर में सुधार के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

श्री संजोग टावरी के निर्विरोध निर्वाचन पर प्रादेशिक अध्यक्ष श्री सुरेश मूंदड़ा (रायपुर), महामंत्री श्री नंदकिशोर राठी (कोरर), श्री जगदीश चांडक (दुर्ग), श्रीमती सुषमा राठी (राजनांदगांव), प्रादेशिक महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती रूपा मूंदड़ा (डोंगरगढ़), निवृत्तमान अध्यक्ष श्रीमती शशि गट्टानी सहित बालोद एवं जिले भर के माहेश्वरी समाजजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम का संचालन श्री सूर्यकांत चितलांगिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला सचिव श्री गगन लड्डा ने किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal