श्री ट्रांसफार्मर को बेस्ट एम्प्लॉयर अवार्ड 2026, लगातार तीसरे वर्ष मिला सम्मान

गत दिनों जयपुर स्थित पांच सितारा होटल आमेर क्लाक्र्स में दी एम्प्लॉयर एसोसिएशन, जयपुर द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उत्कृष्ट मानव संसाधन प्रबंधन एवं कर्मचारियों के हितों के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री ट्रांसफार्मर को बेस्ट एम्प्लॉयर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान जयपुर जिला माहेश्वरी सभा समिति के अध्यक्ष एवं राजस्थान ट्रांसफार्मर्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र बजाज तथा उनके सुपुत्र रोहन बजाज ने प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री के.के. विश्नोई एवं सहकारिता मंत्री श्री गौतम दक के हाथों ट्रॉफी प्राप्त कर ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. सुरेन्द्र बजाज की फर्म श्री ट्रांसफार्मर को यह प्रतिष्ठित सम्मान लगातार तीसरे वर्ष प्राप्त हुआ है, जो संस्था की उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति, कर्मचारी कल्याण एवं उद्योग जगत में उसकी सशक्त पहचान का प्रमाण है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर डॉ. सुरेन्द्र बजाज एवं उनकी टीम को विभिन्न सामाजिक, औद्योगिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश प्रेषित किए जा रहे हैं।


Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal