नीमच जिला माहेश्वरी सभा की साधारण सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

नीमच जिला माहेश्वरी सभा द्वारा माहेश्वरी भवन, नीमच में साधारण सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के संयुक्त मंत्री श्री जगदीशप्रसाद कोगटा के मुख्य आतिथ्य तथा जिला संरक्षक श्री सत्यनारायण गगरानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

समारोह में प्रदेश सभा के आंचलिक संयुक्त मंत्री रमेश मूंदड़ा, प्रदेश कार्यसमिति प्रतिनिधि कैलाश आगर, जिला सभा अध्यक्ष सुनील गगरानी, सचिव अनिल दरक, कोषाध्यक्ष राजेश बाल्दी, माहेश्वरी महिला मंडल की जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या राठी, श्रीमती रेणु तोतला, माहेश्वरी समाज नीमच के अध्यक्ष सत्यनारायण जागेटिया तथा सुरेश सोडानी सहित अनेक गणमान्यजन मंचासीन रहे।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले कुल 46 प्रतिभाशाली युवक-युवतियों का सम्मान किया गया। इनमें 27 चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए/सीएस), 12 चिकित्सक, 2 आईआईटी अथवा समकक्ष संस्थानों में चयनित, 2 आईआईएम अथवा समकक्ष संस्थानों में चयनित तथा 3 अन्य विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त प्रतिभाएं शामिल रहीं।

मुख्य अतिथि जगदीशप्रसाद कोगटा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि महासभा की फ्लैगशिप योजनाओं में से पांच प्रमुख योजनाओं को वर्तमान सत्र में प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने श्री बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसाइटी, श्री बद्रीलाल सोनी माहेश्वरी शिक्षा सहयोग केंद्र एवं श्री कृष्णदास जाजू स्मारक ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी।

उन्होंने महासभा के मिशन आईएएस-100 का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2030 तक समाज के 100 आईएएस अधिकारी तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए समाज के 40 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भावी प्रतिभाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं तथा चयनित विद्यार्थियों को दिल्ली स्थित छात्रावास सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु संचालित ्रक्चरूरू ढ्ढठ्ठठ्ठश1द्गठ्ठह्ल जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सत्यनारायण गगरानी ने भी समाज के समग्र विकास एवं युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।

समारोह का शुभारंभ भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात जिला माहेश्वरी सभा की ओर से सभी अतिथियों का पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष सुनील गगरानी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व जिला सचिव ओमप्रकाश काबरा ने किया, जबकि अंत में जिला सचिव अनिल दरक ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला सभा के संरक्षक राजकुमार मुछाल, उपाध्यक्ष पुष्कर झंवर, सुरेश मंडोवरा, मनमोहन गट्टानी, संयुक्त मंत्री दिलीप राठी, संजय समदानी, संदीप सोनी, प्रचार मंत्री विजय मुछाल, संगठन मंत्री रामपाल मंत्री, प्रवक्ता जगदीश मूंदड़ा 'स्वदेशीÓ, दिलीप बांगड़, परामर्शदाता रामकुमार दरक, अतिश कुमार तोतला, तरुण बाहेती, सेवा प्रकोष्ठ प्रमुख कमलेश सारड़ा, कार्यकारिणी सदस्यगण सहित नीमच, मनासा, जावद, सरवानिया, डीकेन, रतनगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।


Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal