| रतनगढ में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सम्पन्न |
|
|
|
रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट, शंकरा आई हॉस्पिटल, जिला अंधता निवारण समिति जयपुर एवं इन्द्रचन्द वेलफेयर ट्रस्ट, कोलकाता के संयुक्त सहयोग से आयोजित 39वें नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का सफल आयोजन माहेश्वरी भवन परिसर में किया गया। शिविर प्रभारी एवं ट्रस्टी नरेंद्र झंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 135 मरीजों की मोतियाबिंद की जांच की गई, जिनमें से 46 मरीजों का नि:शुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण (ऑपरेशन) के लिए चयन किया गया। शेष मरीजों को आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि चयनित मरीजों को ऑपरेशन हेतु जयपुर भेजा गया, जहाँ आधुनिक तकनीक के माध्यम से बिना टांके के नेत्र लेंस प्रत्यारोपण किया गया। मानव सेवा को समर्पित इस पुनीत अभियान का शुभारंभ भगवान शंकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर राकेश जाजू, अर्चित झंवर, मांगीलाल स्वामी, महेश जाजू, डॉ. आशना गुप्ता, एडवोकेट कमल सोनी तथा नन्दकिशोर माटोलिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। शिविर के सफल आयोजन में ट्रस्ट के पदाधिकारियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का उल्लेखनीय योगदान रहा। |
|
| 10 June 2026 |
| नव्या माहेश्वरी, जयपुर ने बढ़ाया समाज का गौरव |