जयपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

जयपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की नव निर्वाचित अध्यक्ष सविता राठी एवं सचिव उर्मिला लोहिया के नेतृत्व में 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन की संरक्षक उमा परवाल, सत्र संरक्षक उमा सोमानी, राष्ट्रीय आध्यात्मिक एवं पर्व समिति की प्रभारी पूनम दरगड़, सह-प्रभारी रजनी माहेश्वरी सहित जिला संगठन की सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

भेंट के दौरान जिला अध्यक्ष सविता राठी ने संगठन की भावी कार्ययोजना से राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र में महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा 'स्वदेशी अपनाओÓ अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। साथ ही संगठन के गौरवशाली इतिहास एवं विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।

महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने समाजहित में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल महोदय का व्यस्त दिनचर्या के बीच समय प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि यह शिष्टाचार भेंट भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी के विशेष प्रयासों से संभव हो सकी।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal