|
भीनासर (बीकानेर) निवासी स्व. श्री मुकुन्द लाल-पुष्पादेवी सारडा की सुपौत्री व श्री लक्ष्मीनारायण-सुमन सारडा की प्रतिभाशाली सुपुत्री निशा सारडा ने अपने शोध विषय "Large-Area Fabrication of Fle&ible Perovskite Solar Cells" पर सफलतापूर्वक पीएच.डी. डिफेंस पूर्ण किया। निशा इससे पूर्व बीकानेर इंजिनियरिंग कॉलेज से बीटेक व आईआईटी कानपुर से एमटेक की डिग्री पूर्ण कर चुकी है। डॉ. निशा सारड़ा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों, शिक्षाविदों एवं समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य तथा शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां प्राप्त करने की कामना की है।
|