सरदारशहर तहसील माहेश्वरी सभा के त्रैवार्षिक चुनाव सम्पन्न, पवन झंवर अध्यक्ष निर्वाचित

सरदारशहर माहेश्वरी भवन में दिनांक 21 मई 2026 को सरदारशहर तहसील माहेश्वरी सभा के त्रैवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया श्री कन्हैयालाल धूत की अध्यक्षता में चुनाव अधिकारी महावीर प्रसाद मिमाणी द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर जिला मंत्री विकास लखोटिया, वर्तमान तहसील अध्यक्ष मांगीलाल लखोटिया, सचिव सुमित सोमाणी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। चुनाव में सर्वसम्मति से पवन झंवर को अध्यक्ष, सुमित सोमाणी को सचिव तथा हेमन्त कर्वा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भंवरलाल तोसनीवाल, ललित लखोटिया, हनुमान प्रसाद डागा, सत्यनारायण चांडक, सुरेश मिमाणी, रामवतार चांडक, सुरेश पेड़ीवाल तथा जुगल किशोर लखोटिया को मनोनीत किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान महेश डागा, महेश करनानी एवं शंकरलाल पेड़ीवाल भी उपस्थित रहे। चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन झंवर एवं सचिव सुमित सोमाणी ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal