| छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा द्वारा सामाजिक एवं संगठनात्मक महाआयोजन 'नवदिशा 2026' आयोजित |
|
|
छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा द्वारा माहेश्वरी भवन, डुंडा रायपुर में आयोजित दो दिवसीय सामाजिक एवं संगठनात्मक महाआयोजन 'नवदिशा 2026' का समापन एवं सम्मान समारोह उत्साह, अनुशासन और सामाजिक समर्पण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आए पदाधिकारी, विभिन्न प्रांतों के प्रतिनिधि, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा व महासभा के महामंत्री अजय काबरा उपस्थित रहे। प्रदेश सभा अध्यक्ष सुरेश मूंधड़ा ने अपने कार्यकाल के सामाजिक, सेवा एवं संगठनात्मक कार्यों की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं, संयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं एवं संयोजकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न पदाधिकारियों ने सुरेश मूंधड़ा का भी अभिनंदन किया। उद्घाटन समारोह में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति राठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने समाज की प्रगति में मातृशक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए महिलाओं एवं युवतियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। कार्यक्रम में उपसभापति विजय राठी, संयुक्त मंत्री दिनेश राठी, सभापति कार्यालय मंत्री नारायण राठी एवं माहेश्वरी सभा रायपुर के अध्यक्ष राजेश तापडिय़ा सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। संयोजक विष्णु सारडा ने आयोजन की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। दो दिवसीय नवदिशा कार्यक्रम में आध्यात्मिक, सामाजिक, स्वास्थ्य, वित्तीय एवं डिजिटल जागरूकता से जुड़े विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। आध्यात्मिक वक्ता प्रभु जी ने आत्म एवं जीवन प्रबंधन, मोटिवेशनल स्पीकर परिक्षीत जोबनपुत्रा ने सकारात्मक जीवन दृष्टि, सौरभ माहेश्वरी ने साइबर सुरक्षा, सीए अजय सोमानी ने व्यवहारिक जीवन के सूत्र, चंदन तापडिय़ा ने निवेश जागरूकता तथा डॉ. सचिन मर्दा ने स्वास्थ्य एवं फिटनेस विषय पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में चाय पर चर्चा, मेल-मिलाप, भजन जैमिंग रेट्रो बैंड, जुम्बा एवं स्वास्थ्य सत्र जैसे आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहे। युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठजनों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया। समापन समारोह का संचालन संगठन मंत्री गजेंद्र चांडक एवं अर्थ मंत्री सीए मनोज राठी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संयोजक विष्णु सारडा ने किया। आयोजन की सफलता पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया। दो दिवसीय यह आयोजन संगठन शक्ति, सेवा भावना, सामाजिक समर्पण एवं नवाचार का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर संपन्न हुआ।
|
|
| 01 June 2026 |
| निशा सारडा बीकानेर ने बढाया समाज का गौरव |