समाजसेवी गोविन्द माहेश्वरी निर्विरोध चुने गए माहेश्वरी सभा बठिंडा के अध्यक्ष

जिला माहेश्वरी सभा बठिंडा की सालाना आम सभा का आयोजन 24 मई 2026 को बाबा सुरजगिरी मंदिर, न्यू शक्ति नगर में किया गया। सभा में बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के सदस्यों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष के.के. मालपानी ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं कोषाध्यक्ष प्रवीण मिमानी ने पिछले तीन वर्षों का आय-व्यय एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की गई।

सभा में अबोहर से पधारे चुनाव पर्यवेक्षक रमेश राठी एवं चुनाव अधिकारी सुशील मूंदड़ा के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से समाजसेवी गोविन्द माहेश्वरी को माहेश्वरी सभा बठिंडा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में रमेश लखोटिया को सचिव, सुरेश होलानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश माहेश्वरी को उपाध्यक्ष, चन्द्रप्रकाश काबरा को कोषाध्यक्ष, सुप्रीम कोठारी को संगठन मंत्री तथा प्रवीण मिमानी को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।

नई टीम के चयन के बाद उपस्थित सदस्यों ने जोरदार तालियों एवं फूल-मालाओं के साथ सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष गोविन्द माहेश्वरी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वे सभी के सहयोग से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी की गई।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal