माहेश्वरी महिला संगठन बठिंडा ने गौशाला में लगाई लड्डूओं की सवामणी

माहेश्वरी महिला संगठन बठिंडा की ओर से सिरकी बाजार स्थित गौशाला सिरकी बाजार में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ लड्डुओं की सवामणी लगाई गई। कार्यक्रम का आयोजन संगठन अध्यक्ष अंजू मालपानी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हनुमान सेवा समिति ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगठन सचिव नीलम होलानी ने उपस्थित सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सभी का सहयोग संगठन को निरंतर प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर सविता होलानी, पूनम राठी, प्रीती डागा, संगीता काबरा, शालू काबरा, रूपल डागा, रोजी होलानी, आरती झंवर, शालू होलानी, रीतिका होलानी, माहेश्वरी सभा अध्यक्ष के.के. मालपानी, प्रादेशिक ट्रस्ट सचिव सोहन माहेश्वरी, युवा संगठन से हरमेश डागा, राजेश डागा एवं रोहित अरोड़ा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में नीलम होलानी ने आशा व्यक्त की कि समाज के सभी लोगों का सहयोग भविष्य में भी इसी प्रकार मिलता रहेगा।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal