भीषण गर्मी में सेवा और संवेदना का संकल्प - श्रीगंगानगर में शुरू हुआ 'शीतल जल सेवा प्रकल्प'

भीषण गर्मी और तेज तपिश के बीच मानव सेवा की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत करते हुए श्री माहेश्वरी महिला समिति श्रीगंगानगर द्वारा 'शीतल जल सेवा प्रकल्प' का शुभारंभ किया गया। जनसेवा एवं परोपकार की भावना से प्रारंभ किए गए इस अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से तैयार ऑटो के माध्यम से शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर राहगीरों, मजदूरों एवं आमजन को शीतल एवं स्वच्छ जल उपलब्ध करवाया जाएगा।

समिति सचिव लक्ष्मी लखोटिया ने बताया कि भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने तथा सेवा संस्कारों को समाज में सशक्त रूप से स्थापित करने के उद्देश्य से यह प्रकल्प प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि सेवा का वास्तविक स्वरूप तभी सार्थक होता है, जब वह जरूरतमंद व्यक्ति तक सहज रूप में पहुंचे।

प्रचार मंत्री दिव्या मोहता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पुनीत सेवा कार्य का शुभारंभ 19 मई 2026, मंगलवार को प्रात: 11 बजे श्री माहेश्वरी भवन में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी जय नारायण भट्टड़ के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सेवा समिति अध्यक्ष महेश नढाणी, प्रोफेशनल सेल अध्यक्ष आदित्य पेड़ीवाल, युवा सेवा समिति अध्यक्ष नीलांशु सारड़ा, आंचलिक सह प्रभारी सरिता बिहानी, प्रदेश अध्यक्ष सुनीता बिहानी, प्रदेश संगठन मंत्री सरोज लखोटिया, जिला अध्यक्ष उर्मिला चितलांगिया, शैलजा चितलांगिया, संतोष चांडक तथा समिति कोषाध्यक्ष प्रिया बिरला सहित समिति की समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

समाज सेवा, संवेदनशीलता और मानवीय सरोकारों से ओतप्रोत यह 'शीतल जल सेवा प्रकल्प' न केवल भीषण गर्मी में लोगों को राहत प्रदान करेगा, बल्कि सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal