| महिलाओं की सेहत को समर्पित अनूठी पहल, हेलिओस हॉस्पिटल में मुफ्त मेडिकल कैंप बना जागरूकता का केंद्र |
|
|
बठिंडा। समाज सेवा और महिला स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए हेलिओस हॉस्पिटल एवं माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा माहेश्वरी समाज की महिलाओं के लिए 4 मई से 10 मई तक विशेष मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चल रहे इस कैंप में महिलाओं को मुफ्त ओपीडी सुविधा के साथ लेबोरेटरी जांचों पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जा रही है।
पूनम राठी ने महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर व्यापक जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया, वहीं सविता माहेश्वरी ने कहा कि अस्पताल द्वारा महिलाओं को आत्मीयता और सम्मान के साथ दी जा रही सेवाओं से उनमें विश्वास और सुरक्षा की भावना बढ़ी है।हेलिओस हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर रविंद्र माहेश्वरी ने माहेश्वरी महिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों को आधुनिक, बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना भी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें आर्थो विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक बांसल, प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर सौरभ जिंदल, गैस्ट्रो सर्जरी विशेषज्ञ डॉक्टर वरुण नागपाल, न्यूरो सर्जरी विशेषज्ञ डॉक्टर नीलकमल सिंह, साइकैटरिस्ट डॉक्टर प्रियंका गुप्ता, फार्माके डॉक्टर अनु महेश्वरी तथा महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गरिमा महाजन शामिल हैं। डॉक्टर गरिमा महाजन ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को भी नजरअंदाज न करें और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाती रहें, क्योंकि समय पर जांच और सही परामर्श से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर माहेश्वरी महिला संगठन की प्रधान अंजू मालपानी, सचिव नीलम होलानी, कैशियर प्रीति ढागा, पूनम राठी, सविता माहेश्वरी, रोजी माहेश्वरी, संगीता काबरा, शालू काबरा, मधु मंत्री सहित प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के सचिव जगदीश मंत्री, सभा प्रधान के.के. मालपानी एवं गोविंद माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
|
|
| 07 May 2026 |
| महिलाओं की सेहत को समर्पित अनूठी पहल, हेलिओस हॉस्पिटल में मुफ्त मेडिकल कैंप बना जागरूकता का केंद्र |
|
| 07 May 2026 |
| पंचांग और राशिफल |