बंगाल की झालमुड़ी का अनूठा स्वाद... जीत का आगाज़ - मधु भूतड़ा 'अक्षरा'

City Of Joy में Joy आया 

झालमुड़ी ने बड़ा स्वाद बढ़ाया

तोड़ परंपरा को बीजेपी ने 

भगवा का परचम लहराया।

गुलाल चंदन की होगी होली 

नाच रही मस्ती में टोली

अंत हुआ तानाशाही का 

बंद हुई ममता की बोली।

सुरक्षा भ्रष्टाचार था घेरे में 

कुर्सियां थी चचेरे मौसेरे में

बदलेगा दृश्य बंगाल का

श्वास सुखद नव सबेरे में।

गंगा में किया नौकायान 

भरे हृदय, जीत के प्राण 

मुहर लगाई प्रचंड वोट की

सफल चुनावी यह अभियान।

जनता का आया जनादेश

मान का यह सुंदर परिवेश 

हुंकार भर दिया मोदी जी ने

सबसे ऊंचा हमारा स्वदेश। 

श्रीराम की जय जयकार

खुशियों का लगा दरबार

अंग-बंग-कलिंग की गूंज

बीजेपी की होगी सरकार।

नूतन बंगाल नूतन आगाज़

सत्य ईमान की बने आवाज 

करते स्वागत भगवा रंग का

जश्न जीत का हो रहा आज। 


मधु भूतड़ा 'अक्षरा' 
गुलाबी नगरी जयपुर से 
(Ek Pehal ब्लॉगर, साहित्यकारा, लेखिका, कवयित्री, समाज सेविका, सॉफ्टवेयर इंजीनियर) 
#ekpehalbymadhubhutra #EkPehal M : 9828153965

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal