बठिंडा में बुध पूर्णिमा पर सेवा व प्रेरणा का आयोजन

बठिंडा में बुध पूर्णिमा के पावन अवसर पर माहेश्वरी महिला संगठन, बठिंडा द्वारा स्लम एरिया में स्माइल एनजीओ द्वारा संचालित गरीब बच्चों के स्कूल में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक पूनम राठी एवं भूतपूर्व अध्यक्ष सविता होलानी ने बच्चों को मेडिटेशन करवाया, जबकि सचिव नीलम होलानी ने बुध पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला।

यह कार्यक्रम हरियाणा-पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के आह्वान पर अंजू मालपानी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस स्कूल का संचालन माहेश्वरी युवा संगठन के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री ऋषभ साबू द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस स्कूल में 37 बच्चे अध्ययनरत हैं तथा संस्था द्वारा एक अन्य स्कूल भी संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शालू काबरा, मधु मंत्री, कृति काबरा, माहेश्वरी सभा अध्यक्ष के.के. मालपानी एवं युवा संगठन अध्यक्ष पुष्पक मंत्री का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान बच्चों को फल, बिस्कुट एवं चिप्स वितरित किए गए। अंत में ऋषभ साबू ने माहेश्वरी महिला संगठन का आभार व्यक्त किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal