अक्षय तृतीया पर रांची में MBSF का गठन सहयोग, संतुलन और समाधान की नई दिशा

अक्षय तृतीया (19 अप्रैल, रविवार) के पावन अवसर पर रांची माहेश्वरी समाज के सदस्यों की बिजनेस एवं सेवा संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की गई। श्री अशोक साबू, श्री सौरभ साबू, श्री विनय मंत्री, श्री उत्सव मंत्री एवं श्री हर्षित चितलांगिया के नेतृत्व में माहेश्वरी बिजनेस एवं सेवा फोरम (MBSF) का गठन किया गया।

इस फोरम का उद्देश्य समाज के भीतर व्यवसाय, सेवा, और पारस्परिक सहयोग को एक मंच पर लाकर सामूहिक विकास को गति देना है। अब सनातन मूल्यों, सेवा भावना, व्यवसायिक उन्नति और सामाजिक एकता को एक साथ आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

MBSF की विशेषता यह है कि इसमें माहेश्वरी समाज का कोई भी सदस्य, एडमिन की स्वीकृति के बाद जुड़ सकता है। इसमें शामिल होने के लिए कोई विशेष पात्रता आवश्यक नहीं है। चाहे आप व्यवसायी हों, किसी पेशे में कार्यरत हों, महिला उद्यमी हों, नौकरीपेशा हों या गृहिणी—यह फोरम सभी के लिए खुला है।

यह मंच न केवल बड़े व्यावसायिक निर्णयों में सहायक होगा, बल्कि घर-परिवार से जुड़े छोटे-मोटे सेवा कार्यों, खरीदारी या अन्य आवश्यकताओं के लिए भी विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराएगा। फोरम की कोर कमेटी यह सुनिश्चित करेगी कि सभी सदस्यों तक सही और भरोसेमंद जानकारी समय पर पहुंचे।

फोरम का संचालन 'सहयोग - संतुलन - समाधान' के मूल सिद्धांतों पर आधारित रहेगा -

सहयोग - जब कोई सदस्य किसी जानकारी की मांग करेगा, तो अन्य सदस्य अपने अनुभव और ज्ञान से सहयोग करते हुए उपयोगी एवं विश्वसनीय सुझाव देंगे।

संतुलन - एक ही विषय पर कई सुझाव मिलने पर, सदस्य विभिन्न विकल्पों का मूल्यांकन कर अपने विवेक से संतुलित निर्णय ले सकेंगे।

समाधान - सामूहिक सहयोग और सोच-समझकर लिए गए निर्णय के माध्यम से हर समस्या का प्रभावी समाधान प्राप्त होगा।

यह फोरम समाज की शक्ति को एकजुट कर, कनेक्टिविटी बढ़ाने, एकता मजबूत करने और आर्थिक समृद्धि को प्रोत्साहित करने का माध्यम बनेगा। रूक्चस्स्न न केवल एक नेटवर्क है, बल्कि आपसी विश्वास, सहयोग और विकास का सशक्त मंच है।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal