श्रीमती राधाबाई किसनलाल तोषणीवाल परिवार द्वारा किया गया गौ सेवा का पुण्य कार्य

श्रीमती राधाबाई किसनलाल तोषणीवाल परिवार द्वारा विजयपुर गौशाला में 6000 वर्गफुट का भव्य शेड निर्माण कराकर 10 अप्रैल 2026 को इसका शुभ लाभ लिया गया। इस विशाल एवं सुव्यवस्थित शेड में 150 से अधिक गौमाता विराजमान रहेंगी। यह शेड धूप, वर्षा एवं अन्य मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में गौमाता के लिए अत्यंत आरामदायक एवं सुरक्षित आश्रय प्रदान करेगा। जगत जननी गौमाता की सेवा हेतु श्री तोष्णीवाल परिवार द्वारा 41 लाख रुपये का यह महान योगदान अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। विजयपुर गौशाला परिवार की ओर से श्री किसनलाल मोतीलाल तोषणीवाल परिवार का हार्दिक आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद प्रकट किया गया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal