| एकता में शक्ति के सिद्धांत को चरितार्थ करता है टीमवर्क - नंदकिशोर भूतड़ा |
|
|
माहेश्वरी मंडल वर्धा की नई कार्यकारिणी का गठन एवं पदग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर नव-निर्वाचित अध्यक्ष नंदकिशोर भूतड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक संगठन केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज को संगठित करने, समस्याओं को समझने और उनके समाधान हेतु कार्य करने का सशक्त माध्यम होते हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज को ऐसे कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है, जो नाम के लिए नहीं बल्कि समाज के कार्य के लिए समर्पित भाव से आगे आएं। पूर्व अध्यक्ष विजय राठी ने अपने संबोधन में बताया कि गत वर्ष सभी ने टीमवर्क के साथ कार्य कर विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य या कार्यकर्ता छोटा-बड़ा नहीं होता, यदि सभी में संगठनात्मक भावना हो तो हर कार्य सफल हो जाता है। पूर्व सचिव प्रा. डॉ. धर्मेंद्र मूंदड़ा ने वर्षभर की गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं प्रा. डॉ. ललित राठी ने भी अपने विचार रखते हुए नए प्रकल्पों पर प्रकाश डाला। विगत 25 वर्षों से समन्वयक की भूमिका निभा रहे राजकुमार जाजू, जिन्हें इस वर्ष भी पुन: समन्वयक घोषित किया गया, ने टीमवर्क के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभावी टीमवर्क आपसी विश्वास, संवाद, जवाबदेही और साझा उद्देश्य पर आधारित होता है। उन्होंने समाज सेवा के मार्ग को चुनौतीपूर्ण बताते हुए नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। नव-निर्वाचित सचिव हरीश गांधी ने सभी को नए उत्साह और ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा सफलता के सूत्र साझा किए। नई कार्यकारिणी इस प्रकार है - अध्यक्ष नंदकिशोर भूतड़ा, उपाध्यक्ष श्याम राठी, सचिव हरीश गांधी, सहसचिव पंकज सोमानी, कोषाध्यक्ष सुशील भूतड़ा, समन्वयक राजकुमार जाजू, सह-समन्वयक प्रा. ललित राठी, संगठन सचिव प्रशांत तापडिय़ा, मार्गदर्शक मंडल विजय राठी, अनिल जावंधिया, सुनील तापडिय़ा, धर्मेंद्र मूंदड़ा, ओमप्रकाश पसारी, ओम भूतड़ा, प्रकाश भूतड़ा, संजय टावरी, श्रीकांत गांधी, कार्यकारिणी सदस्य सुनील राठी, अनुराग राठी, मनोज भूतड़ा, हेमंत भूतड़ा, मोहन गांधी, श्याम चांडक, मनीष गांधी, अनिल केला, नंदकिशोर भूतड़ा (सावंगी), पवन चांडक, पंकज चांडक (धानोरा), सचिन राठी, रितेश कुलधरिया, सुशील मोहता, गोपाल सोनी, विक्रम टावरी, अन्य चयन माहेश्वरी महिला मंडल वर्धा अध्यक्षा सौ. सुनीता विजय राठी, सचिव सौ. छाया गणेश पसारी, नवयुवक मंडल वर्धा अध्यक्ष ऋषभ चंद्रप्रकाश जाजू, सचिव अमित लढ्ढड़, नवयुवती मंडल वर्धा अध्यक्ष कु. साक्षी चितलांगे, सचिव सौ. विशाखा कुंदन टावरी।
|