अहमदाबाद में योग शिविर आयोजित

हाजीपुरा गार्डन, शाहीबाग अहमदाबाद में योग कोच मुकेश कोठारी द्वारा तीन दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में सदस्यों को लगातार तीन दिन उपस्थित रहने के बाद अपनी स्वास्थ्य रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि उनकी पुरानी बीमारियों के अनुसार उपयुक्त योगासन एवं प्राणायाम करवाए जा सकें। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को हास्य मेडिटेशन, वॉर्मअप तथा विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया, जिससे उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से लाभ प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि मुकेश कोठारी गुजरात राज्य योग बोर्ड के योग कोच होने के साथ-साथ जेल प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal