पवन कुमार राठी बीकानेर का हुआ सम्मान

माहेश्वरी महिला समिति, बीकानेर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला वार्षिकोत्सव गणगौर पर्व 2026 इस वर्ष भी बड़े उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ  मनाया गया। माहेश्वरी समाज की पारिवारिक संस्था श्री प्रीति क्लब के पूर्व अध्यक्ष नारायण दास दम्माणी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री नरसिंह दास मिमानी उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में साइबर सेल पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती शालिनी बजाज की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान महिला समिति द्वारा परंपरा अनुसार समाज के विभिन्न वर्गों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसमें महिलाओं के साथ-साथ उन समाज बंधुओं को भी सम्मानित किया गया, जिनका चयन जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। इसके अतिरिक्त, उल्लेखनीय कार्यों एवं विशेष सहयोग देने वाले सदस्यों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

इसी क्रम में लंबे समय से बीकानेर में माहेश्वरी समाज के सामाजिक संवाददाता के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे तथा वर्तमान में श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी को भी सम्मानित किया गया। महिला समिति की अध्यक्ष श्रेया राठी एवं पूर्व अध्यक्ष रेखा लोहिया ने बताया कि यह सम्मान उन्हें समिति को दिए जा रहे निरंतर सहयोग के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर राठी को उपरना ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह स्वरूप गिफ्ट हैम्पर भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रीति क्लब के संरक्षक घनश्याम कल्याणी ने बताया कि राठी के सम्मानित होने पर महिला समिति की ओर से श्रेया राठी, रेखा लोहिया, अंजू लोहिया, अंजली चांडक, अनुभा बागड़ी, विभा बियानी, कंचन राठी, प्रिया राठी (नोखा), चंद्रकला कोठारी, सीमा चांडक, सुशीला देवी डागा, शालिनी बजाज, रश्मि राठी, निशा झंवर सहित अनेक समाजजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इसके साथ ही नारायण दम्माणी, सत्यनारायण राठी, मूलचंद राठी, नारायण बिहानी, नारायण डागा, रामकुमार मुंदड़ा, घनश्याम कल्याणी, बॉबी चांडक, गौरी शंकर राठी, लालचंद कोठारी, मनमोहन लोहिया, कालू राठी, याज्ञवल्क्य दम्माणी, दिनेश झंवर एवं किशन चांडक सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी बधाई प्रेषित की।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal