कासगंज में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सम्पन्न

दिनांक 5 अप्रैल 2026, रविवार को डॉ. सौरभ माहेश्वरी के अस्पताल कमल आयुर्वेदा इनफर्टिलिटी एवं पंचकर्म सेंटर, अमापुर तिराहा, सहावर गेट, कासगंज द्वारा एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 317 मरीजों ने परामर्श एवं विभिन्न जांचों का लाभ प्राप्त किया। सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस अवसर पर डॉ. सौरभ माहेश्वरी, डॉ. नमिता वाष्र्णेय, डॉ. राकेश सिंघल, डॉ. विकास प्रजापति एवं डॉ. साक्षी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं और मरीजों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान राजकुमार जाखेटिया ने सभी चिकित्सकों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal