|
रामनवमी के पावन अवसर पर भरतपुर में निकाली गई भव्य श्रीराम शोभा यात्रा का माहेश्वरी समाज द्वारा लोहा बाजार में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने श्री रामलला सरकार की विधिवत आरती कर सभी के मंगल की कामना की। कार्यक्रम में समाज के महिला एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
महामंत्री मुकेश माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर संरक्षक मंडल के सदस्य राजकिशोर माहेश्वरी, ललित कुमार माहेश्वरी, चिकित्सालय व्यवस्थापक प्रहलाद माहेश्वरी सहित श्री रामप्रकाश, लक्ष्मीनारायण, राधाबल्लभ, जितेंद्र, रुपेश, रीतेश, महेश, दीपशिखा, रचना, आरती, उषा एवं चंचल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष श्री पीतलिया द्वारा भगवान श्रीराम की सुंदर तस्वीर समाज को भेंट स्वरूप प्रदान की गई।
|