| रेखा सोमानी बनी पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष |
|
|
पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन की चयन प्रक्रिया 17 मार्च 2026 को प्रयागराज में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह चयन प्रक्रिया पर्यवेक्षक शशि नेवर एवं चुनाव अधिकारी उषा झंवर की उपस्थिति में निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भारती करवा की देखरेख में आयोजित इस प्रक्रिया में सर्वसम्मति से वाराणसी की श्रीमती रेखा सोमानी को संगठन की नई अध्यक्षा चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से चयन किया गया, जिनमें मनीषा चोला (लखनऊ) को सचिव, ममता राठी (ट्रांसगोमती) को कोषाध्यक्ष तथा अंजना बजाज (प्रयागराज) को संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर से लगभग 100 महिलाओं की उपस्थिति रही। सभी उपस्थित सदस्यों ने नवीन सत्र के लिए नवचयनित टीम को शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। |
|
| 23 March 2026 |
| सांगानेर में श्री बाल भागवत का भव्य विमोचन सम्पन्न |