| अकोला में वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ द्वारा शीतल जल सेवा केंद्र का शुभारंभ |
|
|
कड़कती धूप में राहगीरों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से अकोला वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ द्वारा 19 मार्च 2026 को गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर शीतल जल सेवा केंद्र (पानपोई) का शुभारंभ किया गया। यह सेवा केंद्र स्थानीय गोरक्षण रोड पर स्वर्गीय श्री रतनलाल जी चांडक की स्मृति में श्रीमती गीता देवी रतनलाल चांडक के सौजन्य से स्थापित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की प्रतिमा के पूजन के साथ हुई, तत्पश्चात श्रीमती गीता देवी चांडक के कर कमलों द्वारा जल सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ की सलाहकार श्रीमती शकुंतला चांडक एवं अध्यक्षा श्रीमती प्रमिला लाहोटी द्वारा श्रीमती गीता देवी का पुष्पगुच्छ व दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। साथ ही पानपोई हेतु स्थान उपलब्ध करवाने वाले श्री राजेश कोठारी का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अकोला वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित भजन स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मंडल की सदस्या श्रीमती सरला कोठारी तथा निबंध स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली श्रीमती कुमुद राठी का भी सम्मान किया गया। इस आयोजन में वरिष्ठ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री सुरेश माहेश्वरी, श्री गोपी किशन कासट, श्री रमन लाहोटी, श्री विजय राठी, श्री जयप्रकाश अटल, श्री अनूप राठी, श्री राजेश चांडक, श्री नरेश चांडक सहित महिला मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव श्रीमती वीणा राठी ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती शोभा भाला ने किया। अंत में गन्ने के रस के आस्वाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। |
|
| 23 March 2026 |
| सांगानेर में श्री बाल भागवत का भव्य विमोचन सम्पन्न |