माहेश्वरी समाज जगदलपुर द्वारा गणगौर गोठ उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

माहेश्वरी समाज जगदलपुर द्वारा माहेश्वरी भवन में गणगौर की गोठ का उत्सव बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर ईसर-गवर की अत्यंत आकर्षक एवं सुसज्जित झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों जैसे खेल एवं नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्सव का भरपूर आनंद लिया। सभी उपस्थितजनों के लिए स्नेहपूर्वक भोजन की भी उत्तम व्यवस्था की गई। इस अवसर पर बस्तर जिला चुनाव में सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित जगदलपुर के नवीन पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। यह संपूर्ण आयोजन माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष, सचिव एवं माहेश्वरी महिला मंडल की टीम के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal