| महाराष्ट्र राज्य बजट 2026-2027 पर चर्चा सत्र सफलतापूर्वक संपन्न |
|
|
महाराष्ट्र सरकार का आर्थिक बजट 2026-2027 6 मार्च 2026 को प्रस्तुत किया गया। इसी संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी व्यापारी आघाड़ी, नागपुर महानगर द्वारा व्यापारी वर्ग, करदाताओं एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए बजट विश्लेषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अध्यक्ष गिरीश मूंदड़ा के मार्गदर्शन में, महामंत्री अमित खोत के संयोजन तथा वीरेंद्र निखार के सहसंयोजन में नक्षत्र सेलिब्रेशन हॉल, प्रतापनगर चौक, नागपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीए श्रीकांत दुबे एवं सीए गिरीश मूंदड़ा (अध्यक्ष, भाजपा व्यापारी आघाड़ी, नागपुर महानगर) ने महाराष्ट्र राज्य के बजट का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने व्यापारियों, करदाताओं और आम नागरिकों के लिए बजट के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देते हुए इसके प्रभावों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रतिनिधि सुनील मिश्रा, विशेष अतिथि सौ. अश्विनी जिचकार (नगरसेविका) तथा अतिथि संजय पांडे (पालक, उत्तर भारतीय मोर्चा, नागपुर शहर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संपर्क प्रमुख हेमंत भट्टड़ ने किया तथा अंत में महामंत्री सुश्री श्रुति देशपांडे ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष वनराज देवासी, उपाध्यक्ष महेश पेंढारे, प्रचार-प्रसार प्रमुख मनीष सोनवने, सह-कोषाध्यक्ष अभिषेक केवलरमानी, मंत्री पराग अरसपुरे, मंत्री मुकुल साबडे, कन्हैया अग्रवाल, अर्पना येगांवकर, वैशाली तेलंग, प्रांजली उपाध्ये, ज्योति हरड, भाजपा व्यापारी आघाड़ी धरमपेठ क्षेत्र के अध्यक्ष संदेश कनोजे, त्रिमूर्तीनगर क्षेत्र के अध्यक्ष पवन मूंदड़ा, सुभाषनगर क्षेत्र के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। |
|
| 13 March 2026 |
| माहेश्वरी समाज लखनऊ का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न |