माहेश्वरी समाज गुवाहाटी के चुनाव एक अनुकरणीय उदाहरण

माहेश्वरी समाज के प्रति पिछले तीन वर्षों से निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए संस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले माहेश्वरी सभा, गुवाहाटी के ऊर्जावान अध्यक्ष सीताराम बिहानी को एक बार पुन: निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी के.पी. सारडा ने औपचारिक घोषणा करते हुए आगामी सत्र 2026-29 के लिए श्री बिहानी को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया।

ज्ञात हो कि माहेश्वरी सभा गुवाहाटी, महिला समिति एवं युवा संगठन के चुनाव 22 मार्च को प्रस्तावित थे, जो निर्विरोध संपन्न हो गए। माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के मंत्री पद पर अपनी सक्रिय कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले समाजसेवी सुरेंद्र लाहोटी को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

वहीं माहेश्वरी महिला समिति में वंदना बिहानी को अध्यक्ष तथा निगम तापडिय़ा को सचिव पद पर निर्विरोध चुना गया। माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर नरेन माहेश्वरी तथा सचिव पद पर रौनक लढ़ा भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

माहेश्वरी सभा की कार्यकारिणी के लिए भी 14 सदस्यों का चयन निर्विरोध हुआ। इनमें आदित्य मूंदड़ा, अशोक सोमानी, बनवारी लाल बिड़ला, भवानी शंकर राठी, जीतू राठी, कैलाश बजाज, मनोज सोमानी, नारायण गट्टानी, राधेश्याम तापडिय़ा, राजेश बाहेती, राजेश सोनी, रमेश तापडिय़ा, संतोष तापडिय़ा एवं योगेश बाहेती शामिल हैं।

माहेश्वरी समाज की तीनों संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर चुनाव अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इधर अध्यक्ष पद पर पुन: जिम्मेदारी मिलने पर सीताराम बिहानी ने समाज बंधुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कार्यकाल की तुलना में आगामी सत्र में सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से समाजहित में और अधिक प्रभावी कार्य करते हुए संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी समाज बंधुओं से सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal