माहेश्वरी समाज का सीए सम्मान समारोह आयोजित

चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन, जिला माहेश्वरी महिला संगठन, नगर माहेश्वरी सभा चित्तौडग़ढ़ एवं माहेश्वरी जन सेवा समिति महेश वाटिका गांधीनगर के संयुक्त तत्वावधान में माहेश्वरी सीए सम्मान समारोह 2026 का आयोजन गांधीनगर स्थित महेश वाटिका में किया गया। समारोह में माहेश्वरी समाज के नव-निर्वाचित चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

जिला माहेश्वरी युवा संगठन के जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल हेड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप लड़ा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल सदस्य सी.पी. नामधरानी ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की संगठन मंत्री कृष्णा समदानी ने की।

मीडिया प्रभारी विनोद न्याती ने बताया कि समाज की उभरती प्रतिभाओं को आशीर्वाद देने एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए कई वरिष्ठ समाजजन भी उपस्थित रहे। इनमें अर्जुन मूंदड़ा (पूर्व राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन), ओमप्रकाश तोषनीवाल (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माहेश्वरी युवा संगठन सम्पूर्ण राजस्थान), समाजसेवी महेश लढ्ढ़ा (मनोमय टेक्स इंडिया प्रा. लि.), गोविंद लाल गदिया (डायरेक्टर, मेवाड़ गल्र्स कॉलेज), राकेश मंत्री (अध्यक्ष नगर माहेश्वरी सभा), शैलेंद्र झंवर (महामंत्री नगर माहेश्वरी सभा), लोकेश समदानी (जिला अध्यक्ष माहेश्वरी युवा संगठन), लीला आगाल (जिला अध्यक्ष माहेश्वरी महिला संगठन), रीतू सोडाणी (जिला महामंत्री महिला संगठन), भरत जागेटिया (अध्यक्ष माहेश्वरी जन सेवा समिति), महेश नुवाल (सचिव), शंकरलाल काबरा, जया तोषनीवाल, भावना न्याती सहित अनेक गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे।

नगर माहेश्वरी सभा के महामंत्री शैलेन्द्र झंवर ने बताया कि जिले से इस वर्ष माहेश्वरी समाज के 11 समाजबंधु चार्टर्ड अकाउंटेंट बने हैं, जिनका समारोह में उपरना ओढ़ाकर, मेमेंटो एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले नव-सीए में सीए अंशुल न्याती, सीए लव तोशनीवाल, सीए रोहित लड़ा, सीए जय आगाल, सीए अजय राठी, सीए शरद गदिया, सीए दक्ष न्याती, सीए किशन कलंत्री, सीए आयुषी अजमेरा, सीए अर्चित न्याती तथा सीए रघु हेड़ा शामिल हैं।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन माहेश्वरी जन सेवा समिति महेश वाटिका के अध्यक्ष भरत जागेटिया ने दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला माहेश्वरी युवा संगठन के सांस्कृतिक मंत्री दीपक आगाल ने किया। अंत में जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल हेड़ा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal