अक्कासर में रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी समाज एवं सर्व समाज अक्कासर के तत्वावधान में दिनांक 5 मार्च 2026 को अक्कासर स्थित माहेश्वरी भवन प्रांगण में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 101 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर में पीबीएम ब्लड बैंक, बीकानेर के डॉ. प्रेम कुमार एवं उनकी टीम की उपस्थिति में रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने ग्रामीण रक्तदाताओं के उत्साह और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रेरणा दी। शिविर में गाँव अक्कासर तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal