श्रीधर धूत प्रथम प्रयास में सीए बने

राजनांदगांव निवासी स्व. श्री संतोष धूत एवं श्रीमती शांता धूत के सुपौत्र तथा श्री सुशील धूत एवं श्रीमती कृष्ण धूत के प्रतिभाशाली सुपुत्र श्रीधर धूत ने अपने प्रथम प्रयास में ही चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा के दोनों ग्रुप एक साथ उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, समाज और पूरे जिले में हर्ष का वातावरण है। इसके साथ ही उन्होंने CFA (लेवल-1) भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया है। श्रीधर की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal