माहेश्वरी समाज नागदा का भव्य होली मिलन एवं फाग उत्सव सम्पन्न

माहेश्वरी समाज नागदा द्वारा होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में होली मिलन एवं फाग उत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए पारंपरिक फाग, भजन एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के साथ होली के रंगों का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और आपसी प्रेम-सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में नागदा के प्रसिद्ध गायक कैलाश गांधी द्वारा प्रस्तुत किए गए मधुर फाग भजनों ने सभी समाजजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति पर मातृशक्ति एवं युवा शक्ति ने भी उत्साहपूर्वक नृत्य कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया। इस अवसर पर समाजजनों के लिए ठंडाई की व्यवस्था की गई तथा फाग उत्सव के पश्चात सभी के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन भी रखा गया।

समाज सचिव प्रतीक गगरानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष घनश्याम राठी, सतीश बजाज, अशोक बिसानी, जगदीश भूतड़ा, देवकरण डांगरा, नाथूलाल बांगड़, रमेश मोहता, प्रदीप राठी, राजेंद्र मालपानी, नरेंद्र राठी, मनोज राठी, राजकुमार मोहता, जमनालाल मालपानी, विनोद नवाल, विपिन मोहता, कोषाध्यक्ष सौरभ मोहता, प्रशांत राठी, महेश झंवर, श्रीमती सीमा मालपानी, ऋषिता खटोड़, सपना मालपानी, वर्षा झंवर, अंजू माहेश्वरी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal