हापुड़ में माहेश्वरी समाज के होली महोत्सव में नन्हीं प्रतिभा मंजरी माहेश्वरी का मनमोहक कथक नृत्य

माहेश्वरी समाज हापुड़ द्वारा आयोजित भव्य होली महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मात्र 10 वर्ष की नन्हीं प्रतिभा देवती मंजरी माहेश्वरी ने अपने आकर्षक, भावपूर्ण और मनमोहक कथक नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित समाजबंधुओं का दिल जीत लिया। मंजरी की सधी हुई ताल-लय, मनोहारी भाव-भंगिमाएँ और आत्मविश्वास से भरपूर मंच प्रस्तुति ने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर उनकी सुंदर प्रस्तुति के दौरान दर्शकगण लगातार तालियों की गूंज के साथ उनका उत्साहवर्धन करते रहे।

इतनी कम उम्र में उनकी नृत्य कला, लयबद्ध कदमों और प्रभावशाली अभिव्यक्ति ने सभी को प्रभावित किया। उनके आत्मविश्वास और कला के प्रति समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया कि लगन और निरंतर अभ्यास से छोटी उम्र में भी बड़ी उपलब्धियाँ प्राप्त की जा सकती हैं। मंजरी माहेश्वरी, श्री कपिल माहेश्वरी एवं श्रीमती खुशबू माहेश्वरी की सुपुत्री हैं। वे श्री राजीव माहेश्वरी एवं श्रीमती संगीता माहेश्वरी (पीली कोठी, छर्रा-जिला अलीगढ़) की धेवती हैं। साथ ही वे हापुड़ निवासी श्री रविन्द्र माहेश्वरी एवं श्रीमती सरोज माहेश्वरी की नातिनी हैं।

माहेश्वरी समाज के इस सांस्कृतिक आयोजन में मंजरी की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। उपस्थित समाजबंधुओं ने उनकी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal