हापुड़ माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में होली मिलन उत्सव धूमधाम से संपन्न

हापुड़ माहेश्वरी सभा (रजि.) के अंतर्गत चंडी रोड स्थित राजमहल भवन में होली मिलन उत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीए श्री के. जी. सोमानी (दिल्ली), विशिष्ट अतिथि इंजीनियर श्री संदीप महेश (अवादा), श्री द्वारका प्रसाद भैया, श्री राकेश चंद्र माहेश्वरी (पुणे) तथा श्री सुभाष चंद महेश सहित अन्य अतिथियों ने भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से महेश वंदना प्रस्तुत की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री के. जी. सोमानी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को जोडऩे वाले आयोजनों में धन की कमी नहीं होनी चाहिए, ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। विशिष्ट अतिथि इंजीनियर संदीप महेश, जो अवादा कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं, ने कहा कि उनकी कंपनी सूर्य, पानी, हवा और हाइड्रोजन से ऊर्जा उत्पादन कर रही है, जिससे पर्यावरण प्रदूषित नहीं होता। यह धरती माता को बचाने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने सपनों को बड़ा रखें, मेहनत को उससे भी बड़ा और अपने मूल्यों को सबसे बड़ा रखें। जब जीवन में मेहनत, मूल्य और राष्ट्र सेवा के रंग मिलते हैं, तब सफलता स्वयं जीवन को रंगीन बना देती है। कार्यक्रम में श्री रोचक माहेश्वरी, श्री राकेश चंद्र माहेश्वरी (पुणे) और श्री द्वारका प्रसाद भैया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम संयोजक श्री नितेश माहेश्वरी ने बताया कि समाज हित में ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे। सभा के प्रधान श्री हर्ष माहेश्वरी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री विजेंद्र माहेश्वरी, सुभाष चंद्र महेश, शिवरतन सोमानी, राम अवतार काबरा, मधुसूदन दयाल माहेश्वरी, रविंद्र कुमार, मोहित काबरा, प्रसन्ना, संजीव, अंकुर सोमानी, विशाल, अमित, गौरव, पंकज मालपानी, अंकुश तापडिय़ा, अनुज, संदीप सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। इस आयोजन में महिलाओं की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही और उन्होंने कार्यक्रम में विशेष उत्साह दिखाया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal