|
माहेश्वरी समाज, वाराणसी के रामा-श्यामा समूह के समाज बंधुओं ने 4 मार्च 2026 को एक अनूठी परंपरा निभाते हुए एक-दूसरे के घर जाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज के बड़ों का आशीर्वाद लिया गया तथा छोटे बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत 'एक घर-एक पकवानÓ की सुंदर परंपरा भी निभाई गई, जिसमें सभी परिवारों का सहयोग रहा। इससे न केवल अन्न का सम्मान हुआ, बल्कि घर की गृहणियों का मान-सम्मान भी बढ़ा। इस अवसर पर मांगीलाल सारड़ा, रामजी लाल गोविंद बजाज, ओमप्रकाश सारड़ा, अनिल सारड़ा, कमल सोनी, अनिल मूंदड़ा, कृष्ण कुमार काबरा, विनोद भूतड़ा, नवनीत सारड़ा, राकेश कचोलिया एवं आनंद झंवर सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
|