|
नेत्रदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए डॉ. सुरेंद्र बजाज, संयोजक श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर को आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान द्वारा आयोजित नेत्रदानी परिवार वार्षिक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के कर-कमलों द्वारा डॉ. बजाज को ट्रॉफी प्रदान कर गौरवान्वित किया गया। सम्मान समारोह में पद्मश्री से सम्मानित, भूतपूर्व सेबी चेयरमैन डॉ. डी.आर. मेहता की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। डॉ. सुरेंद्र बजाज ने समाजसेवा की भावना से प्रेरित होकर अब तक 800 से अधिक नेत्रदान एवं 173 देहदान (मरणोपरांत) संकल्प पत्रों का संग्रह कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनका यह योगदान न केवल समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि मानवता की सेवा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी है।
|