नागदा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का माहेश्वरी समाज द्वारा भव्य स्वागत

नागदा में ओम बिरला के आगमन पर माहेश्वरी समाज नागदा द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में भव्य, गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत किया गया। माननीय लोकसभा अध्यक्ष के आगमन की सूचना मिलते ही समाजजनों में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला तथा स्टेशन परिसर स्वागत नारों से गूंज उठा। समाज अध्यक्ष श्री घनश्याम राठी के नेतृत्व में समाज सचिव प्रतीक गगरानी सहित समाजजनों ने ऊपरना, पुष्पमालाएं एवं पगड़ी पहनाकर लोकसभा अध्यक्ष का पारंपरिक एवं ससम्मान अभिनंदन किया।

इस अवसर पर गोविंदलाल मोहता, मुरलीधर राठी, नाथूलाल बांगड़, सतीश बजाज, राजेंद्र मालपानी, मनोज राठी, अशोक बिसानी, झमक राठी, दिलीप मालपानी, राजकुमार मोहता, विनोद नवाल, सौरभ मोहता, प्रशांत राठी, सुनीता राठी, अनीता लड्ढा सहित बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाजजन उपस्थित रहे।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal