आई है परीक्षा - कुमकुम काबरा

आई है परीक्षा,

बच्चों, आई है परीक्षा।
खूब मन लगाकर है पढ़ना,
लक्ष्य हमें हैं बड़े रखना।
न रुकना, अनवरत है चलना,
तोड़ लाना तारे ज़मीं पर,
तुमको एक सितारा है बनना।

परीक्षा से कभी मत डरना,
उसका बस मुकाबला करना।
मिलेंगी मनचाही मंज़िलें,
तनाव से तुम्हें है दूर रहना।

जब भी आती है परीक्षा,
दे जाती है हम सबको यह शिक्षा।
कभी किसी से तुम मत डरना,
लक्ष्य के पीछे कभी न हटना।

बच्चों, आई है परीक्षा,
आई है परीक्षा।

कुमकुम काबरा
बरेली (उत्तर प्रदेश)
मो. नं. – 7017805455

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal